Nishtha Vidyut Mitra Yojana 2024: मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक रोजगार सृजन कार्यकर्म “निष्ठा विद्युत मित्र योजना” शुरू किया है जिसके तहत महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है। इस योजना का उद्देश्य महिलओं को नए रोजगार प्रदान करना है जिससे की देश की महिलाएं शशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। आवेदन करने वाली महिलाों का विद्युत मित्र सेवक के रूप मे चयन किया जाएगा जिससे चयनित महिलाओं को अनेक कार्य करके आय प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
Nishtha Vidyut Mitra Yojana 2024
मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने और नए रोजगार प्राप्त करने के लिए “निष्ठा विद्युत मित्र योजना” की शुरुआत की है। इस योजना से मध्यप्रदेश राज्य के 16 जिलों की महिलाओं को लाभ मिलेगा और नए रोजगार का उजागर होगा। ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं इसमे आवेदन कर सकती और आय का नया स्त्रोत बना सकती हैं।
Nishtha Vidyut Mitra Yojana 2024 उद्देश्य तथा लाभ
उद्देश्य : स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करना जिससे की समूह की महिलाये आत्मनिर्भर बन सकें।
लाभ:
- इस योजना के तहत चयनित महिलाएं उपभोक्ताओ को ऑनलाइन बिल भरने के लिए प्रेरित करेंगी।
- इस योजना से मध्यप्रदेश राज्य के 16 जिलो की ग्राम पंचायतो को होगा लाभ।
- महिलाएं लगा पाएंगी बिजली के अवैध रूप से इस्तेमाल पर रोक।
- इससे महियालों की आय मे वृद्धि होगी और वह आत्मनिर्भर तथा शशक्त बनेगी।
- इस योजना के तहत मित्र सेवक महिला को नए सिंगल फेस प्रति नए कनेक्शन पर 50 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
- तीन फेस सिंचाई पंप कनेक्शन जारी करवाने पर प्रति कनेक्शन 200 रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
- बिजली की चोरी की सूचना देने और यदि चोरी की खबर सही पायी जाती है तो 10% प्रोत्साहन राशि के रूप मे दिया जाएगा।
Nishtha Vidyut Mitra योग्यता
- स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं निष्ठा विद्युत मित्र सेवक के रूप मे कार्य कर सकती है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला को मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष या फिर इससे ज्यादा होनी चाहिए।
Nishtha Vidyut Mitra Yojana 2024 आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
Nishtha Vidyut Mitra Yojana 2024 कैसे करें आवेदन
Nishtha Vidyut Mitra Yojana 2024 Online Apply करने के लिए निम्लिखित चरणों का पालन करना होगा:
- आधिकारिक वेबसाइट https://portal.mpcz.in पर जाना है।
- होम पेज़ पर “इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट” ऑप्शन के निचे Click Here to Pay के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज़ खुल जाएगा, जहां आपको ऑनलाइन बिल पेमेंट का फॉर्म दिखेगा।
- अब आपको “आईडेंटिफायर” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको आईडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।